👉

बखरी पुलिस के द्वारा लगातार तीसरे दिन भी छापेमारी जारी

👉शराब कारोबारियों एवं शराब माफियाओं में दहशत का माहौल

👈अमित पोद्दार”दैनिक खोज खबर” बखरी, बेगूसराय की रिपोर्ट👉
बखरी पुलिस की लगातार छापेमारी से शराब माफियाओं एवं शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल फैल गया है ।नए थाना अध्यक्ष एवं इंस्पेक्टर त्रिलोकी  मिश्रा  जब से बखरी मे पद स्थापित हुए हैं। उनकी अगुवाई में लगातार क्षेत्र के तमाम इलाकों मे सघन छापेमारी की जा रही है। और उन्हें लगातार कामयाबी भी हाथ लग रही है ।लगातार तीसरे दिन बखरी पुलिस ने बखरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर :-14 स्थित माल गोदाम के समीप रंजीत चौधरी के घर से 41 बोतल विदेशी शराब शौचालय से जप्त किया। थानाध्यक्ष ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी के हिरासत में लेते हुए कानूनी कार्रवाई की ओर बेगूसराय कारा मंडल भेज दिया ।
वहीं दूसरी तरफ गोरीहारी निवासी प्रमोद सहनी को 1 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।क्षेत्र के बागवान पंचायत से सटे साबर कोटी मुसहरी निवासी रामदेव सदा व अशोक सदा को 2 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
                      बताते चलें कि पूर्व में भी रामदेव सदा पर अपने सगे भाइयों को गला दबाकर मारने का भी आरोप है ।रामदेव सदा की नक्सली से जुड़ने की खबर भी सामने आई थी। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है एवं और दूसरी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश पुलिस कर रही है वह  पुलिस को  गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के बाद इस सघन छापेमारी की कामयाबी मे एस आई टी एन यादव अरविंद पासवान एवं राकेश गुप्ता का अहम योगदान रहा।