एलपीजी गाड़ियों का महाजाम में फंसे होने से गैस उपभोक्ताओं के बीच गैस की किल्लत, गैस वितरक ने डीएम से की पहल करने की मांग

अमनौर /सारण
छपरा – आरा पुल पर जाम की समस्या को लेकर अमनौर व आसपास के गैस एजेंसी में गैस की किल्लत होने से उपभोक्ता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मालूम हो कि छपरा सहित सिवान – गोपालगंज के गैस एजेंसी का गैस आपूर्ति सिधे आरा गैस प्लांट से होता है. जो छपरा – आरा पुल से आना-जाना है. लेकिन पिछले कई दिनों से उक्त पुल पर महाजाम की समस्या उत्पन्न होने के कारण गैस सिलेंडर की गाड़ियां एजेंसी में पहुंचने में चार से पांच दिन लग जा रहा है. जिससे गैस एजेंसी को गैस रिफिल आपूर्ति समयानुसार नहीं होने से काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है. गैस उपभोक्ता जहां गैस नहीं मिलने से नाराज हैं वहीं उपभोक्ताओं की लम्बी भीड़ से एजेंसी मालिक को भी उनकी नाराजगी झेलनी पड़ रही है. इधर इसको लेकर युवराज एचपी गैस ग्रामीण वितरक के मालिक प्रियरंजन सिंह युवराज ने जिलाधिकारी, सारण सुब्रत कुमार सेन को लिखित आवेदन देकर मांग किया है कि. छपरा आरा पुल पर जाम में फंसे एलपीजी गैस वाहन को वैकल्पिक व्यवस्था कर जाम से निजात दिलाया जाये.

Recent Comments