👈अमित पोद्दार”दैनिक खोज खबर” बखरी बेगूसराय👉
*लोक जनशक्ति पार्टी* के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के खाद्य उपभोक्ता मंत्री श्री रामविलास पासवान की 71वें जन्म दिवस पर लो ज पा बखरी प्रखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय साहू धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई! एवं उनके लंबी उम्र की कामना की!
मौके पर मौजूद प्रदेश महासचिव श्री घासीराम पोद्दार ने संबोधित करते हुए कहा कि दलित एवं पिछड़े वर्ग के लोग एवं शोषितों की आवाज को उन्होंने सड़क से लेकर सदन तक पहुंचाने का काम किया है उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों सिद्धांतों पर चलने को कहा! युवा लोजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने कहा कि पार्टी में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ा जाएगा और आदरणीय चिराग पासवान जी का हाथ और मजबूत किया जाएगा !

इस कार्यक्रम के मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम ,प्रखंड अध्यक्ष नरेश पासवान, पूर्व विधायक राम विनोद पासवान, चंद्रशेखर महतो ,रोशन कुमार, पप्पू वर्मा, राम विनय पासवान, रीता देवी ,विजेंदर पासवान, साहेब पासवान, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे!




Recent Comments