✍दैनिक खोज खबर के लिए वरीय संवाददाता अभय शंकर 

🔴सीवान : हुसेनगंज थानाक्षेत्र के बघौनी पंचायत के फरीदपुर मठिया के पास आंदर-सीवान मुख्यपथ पर बुधवार को  वाहन की चपेट में आने से आसाव थानाक्षेत्र के बहादुर-पतेजी गाँव निवासी संजय यादव के छ: वर्षीय पुत्र अजित कुमार यादव की मृत्यु हो गई।गौरतलब हो की मृत मासूम अपनी माँ चिंता देवी और छोटी बहन के साथ एमएचनगर थानाक्षेत्र के पियाउर में अपने मामा दहारी यादव  के घर जा रहे थे।

      लोगो का कहना है कि मासूम अपनी माँ और बहन के साथ फरीदपुर मठिया स्थित लक्ष्मी नर्सिंग होम के पास चापाकल से पानी पीने के लिये रुके।पानी पीकर मासूम सड़क किनारे खड़ा था। तभी सीवान की तरफ से आ रही अनियंत्रित जीप की चपेट में आ गया।जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई व मौके पर ही उसकी मौत हो गई।दुर्घटना के बाद जीप का चालक आंदर पुल के पास जीप खड़ी कर फरार हो गया।

    दुर्घटना के पश्च्यात आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा लाश को सड़क पर रख आगजनी करने लगे और मुआवजा व डीएम को बुलाने की माँग के साथ आंदर सीवान मुख्यपथ को जाम कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही हुसेनगंज थानाप्रभारी विनय कुमार, बीडीओ राकेश कुमार चौबे, सीओ राकेश रंजन, आंदर थानाप्रभारी चन्द्रिका प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुच लोगो को समझा-बुझा कर मामला को शांत कराया ।