ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट दैनिक खोज खबर के लिए:-
पतरघट/सहरसा :पशुपालन विभाग मुख्यालय के सभागार में सोमवार को एक दिवसीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता प्रमुख रेखा देवी ने किया । मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व किसानों को संबोधित करते हुए उप प्रमुख दिनेश यादव ने कहा किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने की आवश्यकता है। सरकार व विभाग के तरफ से समय समय पर खाद एवं बीज पर अनुदान की व्यवस्था की गई है। जिसका लाभ किसान लेकर अधिक लाभान्वित हो सकते।
 मंडन भारती के वेज्ञानिक डाॅ विनोद कुमार  ने कहा कि जागरूकता के अभाव मे यहां के अधितर किसान अच्छे बीज के चुनाव नहीं कर पाते हैं उन्होंने कहा किसान को समय- समय पर मिट्टी जाँच करानी चाहिए उस हिसाब से खाद का उपयोग करना चाहिए ताकि कम लागत में अच्छी उपज से किसान लभाविन्त होगे। मौके पर मुख्य रूप से कृषि वेज्ञानिक डॉ उमेश सिंह, डॉ संतोष कुमार, डॉ आशुतोष कुमार परियोजना उप निदेशक राजेश सिन्हा, प्रखंड बीबीडीएम विपिन कुमार, कृषि समन्वयक प्रमोद कुमार, कुन्दन कुमार व किसान सलाहकार मौजूद रहे।