आशा कार्यकर्ताओं के उग्र रवैया पर प्रशासन हुआ सख्त,अब स्वास्थ सेवाएं बाधित करने पर होगी एफआईआर

मढ़ौरा (सारण):आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी आमरण अनशन के तीसरे दिन अपना उग्र प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान रेफरल अस्पताल मढ़ौरा पहुंचे सीएस डॉ ललित मोहन प्रसाद को कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट पर घेराव किया I मुश्किल से अस्पताल के भीतर पहुंचे सीएस ने चिकित्सा प्रभारी डॉ विरेश कुमार और थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय के साथ बैठक की I इस दौरान आशा कार्यकर्ता अस्पताल गेट के पास ही रुकी रही और सीएम और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करती रही I बैठक के दौरान सीएस ने विभाग से प्राप्त हुये निर्देश के आलोक में चिकित्सा प्रभारी को निर्देशित किया I

सीएस ने कहा कि अस्पताल में किसी भी स्थिति में चिकित्सा व्यावस्था बहाल रहनी चाहिये I चिकित्सा व्यावस्था में किसी तरह का अवरोध पर चिकित्सा प्रभारी विडियोग्राफी कराकर प्राथमिकी दर्ज करायेंगे I अस्पताल पहुंचने वाले रोगी को जरुरी इलाज और छोटे बच्चों का टीकाकारण बाधित नहीं होनी चाहिये I बाद में सीएस के बाहर निकलते को आशा कार्यकर्ता फिर से सीएस का घेराव शुरू कर दिया I सीएस ने बाद में आशा कार्यकर्ता से बात कर उनकी लिखित मांग पत्र प्राप्त कर विभाग को भेजने का आश्वाशन दिया I सीएस का घेराव करने वालो में प्रखंड अध्यक्ष गुडिया देवी,माला देवी,बबिता देवी,रीमा देवी,मीना देवी,अमिता देवी शशि किरण देवी सहित अन्य शामिल थी I
ロ साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा, सारण