​नरकटियागंज:– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन 
✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया  (पं.च) बिहार 👉 आज दिनांक 3/06/2017 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ,नरकटियागंज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें परिषद के कार्यकर्ताओं ने चम्पारण की धरती को पूरे बिहार में अपनी प्रतिभा से लोहा मनवाने वाली वाणिज्य संकाय की टॉपर(बिहार में 7वा) डॉली कुमारी को शील्ड एवम मेडल से सम्मानित किया गया।डॉली कुमारी स्थानीय पंडित केदार पांडे महाविद्यालय की छात्रा है। 

नगर मंत्री रौशन कुमार ने टॉपर डॉली कुमारी को सम्मानित करते हुए कहा कि परिषद ने सदैव से ही प्रतिभा का सम्मान किया है और प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिये संघर्ष किया और आगे भी करते रहेगी।परिषद के कार्यकर्ताओं के कहने पे सामाजिक कार्यकर्ता सह पण्डित केदार पण्डे महाविद्यालय के वाणिज्य शिक्षक  अजित तिवारी ने डॉली की प्रतिभा को देखते हुए उसके आगे की पढ़ाई के लिये सारा खर्च खुद वहन करने की बात कही ताकि वो अपनी मंजिल को आसानी से पा सके।

इस सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता मिंकू कुमार वर्मा ने किया और धन्यबाद ज्ञापन अमर्त्य कुमार ने किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उदित मिश्रा, सागर राज,अभिषेक कुमार,आयुष्मान तरुण,विवेक वर्मा,आशीष कुमार आर्य,राजू कुमार केशरी,प्रिया शर्मा,प्रियंका कुमारी,रिधिमा कुमारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
 भवदीय
रौशन कुमार
नगर मंत्री(ABVP)