पश्चिमचम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
बेतिया ब्लॉक प्रांगण में खरीफ महाअभियान सह महोत्सव 2017 एवं प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार, बेतिया प्रमुख गीता यादव, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अशोक सहनी सहित कृषि कार्यालय के कई कर्मी ने सयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर खरीफ महाअभियान सह महोत्सव का शुरुआत किया। सभा को सम्बोधित करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार ने कहा की धान की फसल को नई तकनीक से रोपाई करने की आवश्यकता है। जो किसान के पास खेती करने में जो समस्या है या जानकारी लेनी है। वह कृषि कार्यालय से आये कर्मी से पूर्ण जानकारी ले और खेती की उपज को बढ़ाये। जिससे आपके गाँव के साथ साथ आपके राज्य का नाम भी रौशन हो। वही प्रमुख गीता यादव ने कहा की इस खरीफ महाअभियान सह महोत्सव 2017 एवं प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण के द्वारा किसानो को कई तरह की जानकारी दिया जाएगा। जिसके अनेक फायदा है खेती की उपज भी बढ़ेगी और किसानो की आमदनी में भी वृद्धि होगी। सभा को सम्बोधन करते हुए प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अशोक सहनी ने बताया की खरीफ महाअभियान सह महोत्सव एवं प्रशिक्षण के द्वारा किसानो को खेती की प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिस किसी किसान को खेती करने में जो समस्या आ रही है। उसे वह निर्भीक होकर यहा पदाधिकारियो से पूछ सकते है। इस प्रशिक्षण के बाद आज से कृषि कार्यालय के द्वारा खाद्ध एवं बिज का भी वितरण शुरू कर दिया जायेगा। वही मौके पर कई गणमान्य लोग एवं किसान उपस्थित रहे।




Recent Comments