सीवान कैंप रेल कोर्ट में होगी चोरी के मामले की सुनवाई
#परवेज अख्तर
सीवान:
मंगलवार को सीवान जंक्शन पर आयोजित कैंपबेल कोर्ट में 11 साल पहले हुए रेलटेलीफोन खंभे की चोरी के मामले की सुनवाई होगी. इसकी सुनवायी रेल मजिस्ट्रेट द्वारा किया जाएगा. सीवान-थावे-कप्तानगंज रेल लाइन के आमान परिवर्तन के बाद इस रेलखंड में लगे टेलीफोन के खंभे अनुपयोगी हो गए थे. 2006 में एक फर्जी ठेकेदार ने फर्जी कागजात दिखाकर अनुपयोगी हुए टेलीफोन के सीवान से लेकर कप्तानगंज तक के खंभे उखाड़कर बेच दिया. रेलवे सुरक्षा बल के तत्कालीन निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को जब इसकी भनक लगी तो छापेमारी करके लगभग 50 टेलीफोन के खंभों को बरामद किया था. इस मामले में कानपुर में भी आरपीएफ द्वारा छापेमारी की गई थी. आरपीएफ निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि साक्ष्य के रूप में रखे गए करीब 50 के गीत फोन के खंभों को कोर्ट में यह जाना संभव नहीं है. इसलिए मंगलवार को कैंप कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी. इस मामले में 13 लोग आरोपी हैं जो फिलहाल जमानत पर हैं.