•⏭”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल यूट्यूब चैनल पर वीडियो देखें.
•वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रस्तुति को लोगो ने खूब सराहा
•विनीत कुमार, एकमा सारण:-एकमा नगर पंचायत के ज्योति सेंट्रल हाई स्कूल का 12 वा वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया।
•स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया।
सत्यम शिवम सुंदर गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर रितिका अलंकृता व ज्योति ने लोगों की खूब तालियां बटोरी जबकि जय हो पर शानदार नृत्य व देशभक्ति का नमूना पेश करते हुवे सचिन व अमन की टीम ने आगन्तुक लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

इसके पूर्व ज्योति सेंट्रल हाई स्कूल के वार्षिकोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ववलित कर की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान पार्षद बीरेन्द्र नारायण यादव व गंगा सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ जयराम सिंह ने दीप प्रज्ववलित किया। स्वागत गान साक्षी ने गाया।
अपने संबोधन में डॉ वीरेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि एकमा की धरती पर डॉ एस कुमार ने स्कूल खोल बेहद नेका कार्य किया है। डॉ जयराम सिंह ने कहा कि शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों को नैतिक व सामाजिक शिकसा भी दे।
अपने संबोधन में डॉ एस कुमार ने कहा कि हम बेहतर से बेहतर करने को संकल्पित हैं।
वही अब तक ज्योति सेंट्रक स्कूल के सफरनामा की चर्चा प्रो कमल किशोर सिंह ने की।
इस दौरान आये कई अतिथियों को अंगवस्त्र देकर डॉ एस कुमार ने सम्मानित किया।









Recent Comments