Θ बेतिया:– राष्ट्रीय आजाद मंच प्रखंड इकाई बेतिया का विस्तार शहर के मछली लोग परिसर में किया गया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉
आज दिनांक 5 फरवरी 2018 को राष्ट्रीय आजाद मंच प्रखंड इकाई बेतिया का विस्तार शहर के मछली लोग परिसर में किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता राजमणि मिश्र ने कहा की आजाद मंच पूर्णतः गैर राजनीतिक युवा संगठन है जो अपने स्थापना काल से ही छात्र हित एवं समाज हित की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ते आ रही है, उन्होंने सर्व सहमति से बेतिया प्रखंड के अध्यक्ष पद के लिए शशांक श्रीवास्तव को जिम्मेवारी सौंपा॥

वही प्रखंड उपाध्यक्ष के रूप में अमित मिश्रा महासचिव अनवारुल अंसारी,मृत्युंजय मिश्र,आशीष कुमार और ऋषिकेश कुमार,दयानंद कुमार,नेशार अंसारी को प्रखंड कार्यकारिणी में जगह दी गई।
मौके पर मंच के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन हित में निष्ठापूर्वक कार्य करने का शपथ लिया. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुशवाहा ने किया।