जनता की समस्याओं को सुना नरेंद्र मोदी मोर्चे ने 

B.S पुरोहित ( Edited by आज़ाद नेब )
जयपुर ग्रामीण 26 मई। बगरू विधानसभा के आगरा रोड़ पर गांव मीना पालड़ी में आज नरेंद्र मोदी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हितेश गौतम की अध्यक्षता में आम जन की समस्याओं को सुनने के लिए एक शिविर का हुआ आयोजन ।
  जन समस्या शिविर में करीब 200 गांववासियों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं को नरेंद्र मोदी मोर्चा के पधाधिकारयो के समक्ष रखा और आम जन में इस शिविर के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था ।
आम जन की समस्याओं को सूचीबद कर नरेंद्र मोदी मोर्चे के राष्ट्रीय सदस्य्ता अभियान प्रभारी राजीव रंजन ने कहा कि आम जन की समस्याओं को सम्भन्धित विभाग के अधिकारियो और मंत्रियो से मिलकर निस्तारण करवाया जायेगा । 
इस अवसर पर आशीष शर्मा ने मोदी जी द्वारा आम जन हितार्थ चल रही योजनाओं की जानकारियां आम जन को दी ।