पटना में मानव शृंखला की कड़ी बने जेल कैदी और कर्मी भी
#बाल विवाह और दहेज के खिलाफ समाज से कटे कैदियों कि एकजुटता ने समाज के हर तबके कों इससे सरोकार होने का परिचय कराया

पटना
पटना के आदर्श कारा बेउर में जेल के अंदर बंद कैदियों और जेल कर्मियों के साथ अधिकारियों ने बाल विवाह और दहेज उन्मूलन को लेकर मानव श्रृंखला बनाकर नीतीश कुमार के हाथ को और मजबूत करने का काम किया है | जेलर में मानव श्रृंखला बनाकर समाज से कैदियों ने भी अपना जुड़ाव का परिचय दिया है | बेउर जेल अधीक्षक और जेलर के नेतृत्व में कैदियों ने बेउर जेल के अंदर लगभग 4 किलोमीटर लंबी कतारें बनाकर एक दूसरे की हाथ पकड़कर नीतीश कुमार के मानव श्रृंखला को और मजबूत कर दिया |बाल विवाह और दहेज के खिलाफ समाज से कटे कैदियों कि एकजुटता ने समाज के हर तबके कों इससे सरोकार होने का परिचय दिया है | इस मौके पर जेलर ने कैदियों को यह नसीहत दी कि आप लोग भी यह शपथ ले ताकि अपने बाल बच्चा और गांव समाज के तमाम लोगों को दहेज के खिलाफ जागरुक करें | कैदियों ने अपनी सहमति से जेलर के हां में हां मिला कर सरकार का समर्थन किया|
—–
रिपोर्ट / सन्नी भगत




Recent Comments