मुंगेर/ तारापुर से दैनिक खोज खबर के लिये पीयुष कु0 प्रियदर्शी की रिपोर्ट-
जन अधिकार पार्टी(लोक0) के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सिंह अपने समर्थको के साथ छह सूत्री मांगो को लेकर पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार गुरुवार से ही प्रखंड परिसर स्थित अंबेडकर भवन के पूर्वी बरामदे पर आमरन अनशन पर बैठे रहे .अनशन के दुसरे दिन भी सुधीर सिंह अपने मांगो को लेकर डटे रहे ।
अनशन करने वाले श्री सिंह ने बताया कि जब तक हमारीसारी मांगे पुरी नही होगी या जिलाधिकारी आकर यह आश्वासन नही देते हैं तब तक लगातार यह अनशन जारी रहेगा ।
जानकारी के अनुसार छः सूत्री मांगो के संबंध में 15 फरवरी को भी आमरन अनशन किया था जिसमें तारापुर बीडीओ ने अश्वासन दिया था कि आपकी जायज मांग को तीन महीने में पुरा किया जायेगा जिनके अश्वासन पर 16 फरवरी को आमरन अनशन समाप्त किया. लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी छह सूत्री मांग मे से एक भी मांग पुरी नहीं हुई है .अब यह आमरन अनशन तब तक जारी रहेगा।
जिला के वरीय पदाधिकारी छह सूत्री मांग पर जांच का आदेश नहीं देदेते हैं . बीडीओ दुर्गाशंकर ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय से 43 आवेदन के संबंध में अद्यतन रिपोर्ट मांगी गयी है।
जिसमें सभी मामले का निष्पादन कर दिया गया है.प्रखंड स्तर से होने वाले मामले को निपटा दिया गया हैं जबकि जिला स्तर से होने वाले मामले को जिला के संबंधित विभाग को अग्रसारित कर दिया गया हैं .
इसके लिए सुधीर सिंह जी को जिला से पता करनी चाहिए .पढ़भाडा पंचायत के खरीफ फसल के डीजल अनुदान कुछ किसानो के बांकी थे, जिन्हे भी भेज दिया गया है. इस प्रकार के अनशन करने से पदाधिकारीयो को भी अपने कार्य निपटाने में परेशानी होती हैं और माहौल भी सही नही रहता हैं ।
जबकि दुसरे दिन प्रभारी अनुमंडल उपाधीक्षक संजय कुमार ग्रीन ने बताया कि सुधीर सिंह के स्वास्थ्य की जांच कर ली गयी हैं और वे सामान्य स्थिति में हैं .सुधीर सिंह ने कहा कि मनरेगा में भी काफी बडे पैमाने पर धोटाला हुआ हैं साथ ही अनुमंडलीय अस्पताल की कुव्यवस्था तथा प्रभारी के तबादले के आश्वासन देने के बाद ही यह समाप्त किया जायेगा ।
धरना में मो० शहाबउद्वीन ,मो० सलाम,विकास कुमार यादव,वैजनाथ पोद्दार,अमरनाथ झा,मो० एनुल हक ,दिनेश भारती,पंकज कुमार रजक मुख्य थे ।




Recent Comments