शकील रजा बेगूसराय दैनिक खोज खबर रिपोर्टर
नगर परिषद बीहट के वार्ड नंबर 8 बारो निवासी मो हीरा के घर में शुक्रवार की रात घर में जल रहे चिराग के गिर जाने के कारण घर में आग लग गयी। आग लगने के कारण घर में रखे अनाज, कपडा, लकड़ी के सामन, चांदी और सोना के जेबर और 11000 रूपया जलकर खाक हो गया। मो हिरा की पत्नी यासमिन खातून ने बताई की उसका पति प्रदेश में मज़दूरी करता है और घटना के समय अपने बच्चों के साथ घर में चिराग जलाकर सो रही थी। अचानक आग की लपटें उठते देख किसी तरह बच्चों के साथ घर से बाहर निकलने में सफल हुई।
आग लगने की घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग बुझाई गयी तबतक घर में रखे सामान, अनाज, कपडा, जेबर और नगद 11000 रुपया जलकर खाक हो गया। यासमिन खातून ने बताई की क़रीब 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बरौनी प्रखंड के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। मौके पर वार्ड पार्षद के पति कृष्णनंदन रॉय, सामाजिक वर्कर मो चाँद समेत दीगर लोग मौजूद थे।




Recent Comments