परसा के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी पर संचिका गायब करने का आरोप, एफआईआर दर्ज
परसा(सारण): नगर पंचायत परसा बजार के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने नप कार्यलय से सामान खरीदारी में घोटाला कर कार्यालय से संचिका गायब करने के आरोप में निदेशक भारत झा नगरपालिका प्रशासन स विशेष सचिव के पत्राक 09/17 4500 के गत 20 अगस्त के आलोक में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।प्राथमिकी में बताया गया है गत 16 नवम्बर को प्रभार लेने के बाद प्रधान सहायक से मुकेश कुमार दास से संचिका की मांग किया गया तो प्रधान सहायक द्वारा लिखित शिकायत किया गया।जिसमे बताया गया है कि पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी द्वारा जेसीबी 2 टीपर ट्रेक्टर दो पानी टंकी सक्सन मशीन डस्टबिन टाटा सूमो वाहन पाचवा कैम्प शिक्षक नियोजन से सम्बंधित सभी संचिका कार्यलय की कुर्सी टेबल टेबलेट अपने साथ अपने आवास पर ले जाने का आरोप लगाया गया है।जिसकी जाच प्रतिवेदन में सभी आरोप सत्य पाया गया तथा तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी पर वित्तीय अनियमितता का दोषी पाया गया।तथा जान बुझ कर सबूतो को मिटने के उदेशय से संचिका गायब करने का आरोप लगते हुए घोटाले में संलिप्त ब्यक्तिओ पर करवाई करने का अपील किया गया है।घोटाले की जांच करने के उपरांत बिभाग के निर्देश पर कराई गई प्राथमिकी से कार्यपालक पदाधिकारी समेत संलिप्त सभी कर्मियो में हड़कम्प मच गया है।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी के आवेदन पर संचिका गायब करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।पुलिस आरोप के सभी बिन्दुओ पर गंभीरता से जांच कर मामले में संलिप्त लोगो पर क़ानूनी करवाई किया जायेगा।