
नगरा ।नगरा प्रखंड क्षेत्र के खैरा थाना क्षेत्र के हरेराम टोला गांव के समीप से खैरा थाना पुलिस ने 26 वर्षीय महिला को एक रिवाल्वर व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।उक्त युवती छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला नगरनार गाँव निवासी पहलाद बघेल की 26 वर्षीय पुत्री सुमित्रा बताई जाती है।प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त महिला ट्रैन से छपरा आई थी उसके बाद छपरा से किसी बाइक सवार से रात्रि में लिफ्ट मांगकर वो खैरा के हरेराम टोला पहुच गई जहां कुछ स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसे अकेले देखने पर रोके तो ये रिवाल्वर निकालकर सबको डराने लगी जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने खैरा थाना पुलिस को सूचना दिया सूचना पर खैरा थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर उक्त महिला को हिरासत में लेकर पूछ ताछ करके उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया।वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि गांव वालों ने इस लड़की को अकेले देखकर रोककर पूछताछ की तो युवती गांव वालों के साथ उलझ गई पुलिस ने जाकर युवती को पकड़ थाने लाई तथा तलाशी के क्रम में उस महिला के पास से एक रिवाल्वर तथा 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।साथ में एक एंड्राइड मोबाइल भी जब्त किया गया।वहीं खैरा थाना में जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा पूछताछ के बाद उक्त महिला को जेल भेज दिया गया।उक्त महिला यहां कैसे पहुचीं सहित अन्य सभी बिंदुओं पर गहन जांच पड़ताल की जा रही है।




Recent Comments