घर का दरवाजा तोड़ लाखों की चोरी
परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सिवान) : थाना क्षेत्र के संठी गांव के बंद पड़े मकान में मंगलवार की रात घर का दरवाजा व खिड़की तोड़ कर करीब ढाई लाख की संपत्ति की चोरी कर ली गई है। इस मामले में संठी गांव के सूर्य कुमार दुबे ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि संठी गांव के सूर्य कुमार दुबे के मकान का दरवाजा और खिड़की तोड़ कर चोर घर में प्रवेश कर गए और ढाई लाख की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित सूर्य कुमार दुबे ने बताया कि चोरी गई संपत्ति में चार पंखे, तीन चौकी, दो गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा,दो अटैची, एक साइकिल, तीन क्विंटल चावल, दो क्विंटल गेहूं,बर्तन, दो पासपोर्ट व बक्सा में रखा सोने व चांदी के जेवर व अन्य सामान शामिल हैं।
—




Recent Comments