बीएसओं ने स्वंय पकड़ा ट्रेक्टर पर लदा चावल

जप्त खाद्धान्न की जांच करते बीएसओं व थानाध्यक्ष

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती :-प्रखंड क्षेत्र के सिटानाबाद उतरी कुमेदान टोला से गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रजनीश रमण सिंह ने छापेमारी कर एक ट्रेक्टर में लदा 28 बोड़ी सरकारी चावल बरामद किया है। वही ट्रेक्टर पर धान भी लदा पाया गया। पकड़े गये खाद्धान्न व ट्रेक्टर को जप्त कर बख्तियारपुर पुलिस के हवाले कर दी गई है।

ट्रेक्टर पर लदा खाद्धान्न

बीएसओं ने इस संबंध में पुछे जाने पर बताया कि दोपहर बाद ये गुप्त सुचना मिली की एक ट्रेक्टर पर सरकारी चावल की कालाबाजारी के लिये ले जाया जा रहा है। दिये गये सुचना पर प्रखंड के सिटानाबाद पंचायत के कुमेदान टोला के समीप ट्रेक्टर को रोकने का ईसारा किया जैसे ही ट्रेक्टर रुका ड्राईवर गाड़ी छोड़ भाग गया। एक अन्य ड्राईवर के सहयोग से ट्रेक्टर को थाना लाया गया जहां जांच के क्रम में ट्रेक्टर पर 28 बोरा सरकारी चावल मिला वही धान भी लदा पाया गया। जप्त खाद्धान्न व ट्रेक्टर के मालिक का पता लगाया जा रहा है। दोषी को चिन्हित कर कार्यवाही की प्रक्रिया चल रही है।