आजाद हिन्द फौज के सक्रिय सदस्य कोदरिया निवासी मोहन पंडित गिरफ्तार
VIA- दैनिक खोज खबर. www.dainikkhojkhabar.live
[अतुल कश्यप दैनिक खोज ख़बर] :-मोतिहारी जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के पताही पुलिस ने आजाद हिन्द फौज के सक्रिय सदस्य कोदरिया निवासी मोहन पंडित को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र राणा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर लगभग आघा दर्जन मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, रंगदारी व लूट के मामले शामिल हैं।
एसपी ने बताया कि पताही में नक्सली वशिष्ट महतो की हत्या उसने वर्ष 2013 में की थी। पचपकड़ी, फेनहारा एवं ढाका में भी मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान उसने बताया है कि आजाद हिन्द फौज के संस्थापक सदस्य मनोज सिंह के साथ मिलकर उसने नक्सली की हत्या की थी। घटना में वह लाइनर की भूमिका में था। उसकी निशानदेही पर पकड़ीदयाल एएसपी विजय कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार छापेमारी कर रहे हैं।




Recent Comments