दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा। नगर क्षेत्र में एक होटल में पुलिस ने रेड कर तीन प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वरीय पुलीस अधिकारियों के निर्देश पर मढ़ौरा थाना की टीम ने प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में महिला पुलिस बल की मौजूदगी में शहर की आदित्य होटल पर रेड की। रेड के दौरान होटल के कमरे से तीन अविवाहित जोड़े प्रेमी युगल आपत्तिजनक स्थिति  में पकड़े गए। पुलिस ने प्रेमी जोड़े के साथ होटल पर मौजूद कर्मी को हिरासतें ले लिया। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से होटल के आसपास लोग सकते में आ गए। समाचार प्रेषण तक इस मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में छपरा भेजे जाने की प्रक्रिया व अग्रेतर कार्रवाई में लगी थी। समाचार प्रेषण तक मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी।  वहीं रेड के बाद वरीय अधिकारी से मिले निर्देश के आलोक में मढ़ौरा अंचलाधिकारी ने होटल सील कर दिया।