प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने किया योगदान

मकेर (सारण) : शनिवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने योगदान दिया ।मालूम हो कि पूर्व शिक्षा पदाधिकारी सुरेश कुमार मालाकार के सेवानिवृत्त होने के बाद अमनौर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने शनिवार को योगदान दिया ।प्रखंड के शिक्षकों ने माला पहनाकर स्वागत किया जिसमें परिवर्तनकारी प्रारम्भिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष निजाम अहमद उपेंद्र शर्मा ललन राय उमेश कुमार जमील अहमद प्रवीन कुमार बिरबल सिंह सुरेश पासवान निशांत नईम योगेन्द्र साह सहित अन्य शिक्षक थे ।योगदान करने के बाद उन्होंने नवम्बर माह के विपत्र पर हस्ताक्षर किए ।सभी शिक्षकों ने माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही एक दुसरे को मिठाई खिलाया ।