संजय विजित्वर (हाजीपुर)- ऐतिहासिक गांधी आश्रम परिसर स्थित गांधी स्मारक पुस्तकालय की 63 वीं वर्षगांठ आज हर्षोल्लास मनाई गई जिसमें शहर के प्रबुद्धजन काफी संख्या में मौजूद थे ।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी तथा पुस्तकालय के साहित्य सचिव मनोरंजन प्रसाद वर्मा ने तथा संचालन अनिल लोदीपुरी ने किया। पुस्तकालय की महत्ता पर विद्वान साहित्यसेवी डॉ ब्रज कुमार पाण्डेय ने विस्तार से चर्चा की।इस वर्षगांठ के अवसर पर प्रयोग ध्रुव कुमार चित्रांश, वरिष्ठ साहित्यकार रामचन्द्र सिंह त्यागी, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह, समाजवादी नेता रघुपति जी, जदयू नेता विनोद कुमार राय,सुमन कुमार सिंह, रंजीत कुमार, क्षितिज प्रकाश, अमरेश श्रीवास्तव , शशि भूषण सिंह,संतोष कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।