हरवंश नारायन सिंह के उपसभापति चुने जाने पर हर्ष का माहौल,छपरा के क्षत्रिय छात्रावास मेंं मना जश्न

छपरा (सारण) : हरवंश नारायन सिंह के उपसभापति चुने जाने पर समाज के सभी वर्गो मेंं हर्ष का माहौल है।शुक्रवार को छपरा के क्षत्रिय छात्रावास मेंं जुटे क्षत्रिय समाज के लोगों ने कामेश्वर सिंह के अध्यक्षता मेंं बैठक किया। जिसमें उपसभापति के पद पर समाज से आसीन होने पर हरवंश नारायण सिंह को समाज का गौरव बताते हुये असीम शुभकामनाएं औऱ बधाइयां दी गई।वहीं समाज के बुद्धिजीवियों ने मौके पर जश्न मनाते हुये एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी।इस मौके पर नित्यानंद सिंह, रामाकान्त सिंह सोलंकी , अजीत सिंह , हरेंद्र सिंह , सुरेन्द्र सिंह , डॉ. विशाल सिंह राठौर , अमोद सहाय , वीरेंद्र सिंह , केशरी सिंह , रमेश सिंह , अभय सिंह , अनिल सिंह , शैलेन्द्र सिंह डीक, राजनारायण सिंह
सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments