इसुआपुर। तरैया बिधान सभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार मिथलेश कुमार राय के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ।राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बिश्वनाथ राय ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।प्रखंड के पूर्ब प्रमुख मितेन्द्र राय ने मिथलेश राय को युवा तथा जुझारू नेता बताते हुए लोगों से उन्हें बिजयी बनाने की अपील की ।कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मिथलेश राय ने कहा कि वे लोगों के बीच मे रहते हैं जिसके कारण उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है ।उन्होंने कहा कि प्रखंड में आरजकता मचा हुआ है ।गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है ।अगर आपके आशीर्वाद से मैं विधायक बना तो 24 घण्टे के अंदर प्रशासन में फैले भ्रस्टाचार को मिटा दूंगा अन्यथा राजनीत छोड़ दूंगा।मौक़े पर,पूर्व जिला परिषद शमीम अहमद,गोळा अंसारी,असगर अली,इशुदीन,वकील मांझी, अशोक कुशवाहा, कैलाश राय,नौशाद अंसारी,बशीर अंसारी,पपु हासमी,नंदकिशोर राय,रणधीर उपाध्याय, वकील मांझी,नागदेव राम,संतकुमार यादव,शम्भूनाथ राय,पूर्ब मुखिया अच्छेलाल राय,महमद उमर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।