सारण :मढौरा में दहेज के लिये विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार
मढौरा (सारण):स्थानीय क्षेत्र के मढौरा खुर्द गांव के वैश्य टोला में दहेज के लिये विवाहिता की हत्या कर शव जला देने का मामला प्रकाश में आया है । हत्या का आरोप मृतका सोनी कुमारी के भाई पटना जिला के थाना क्षेत्र बख्तियारपुर निवासी धर्मेंद्र मिश्रा ने शादी के बाद एक लाख रुपये दहेज नहीं देने पर बहन सोनी कुमारी की हत्या कर देने का आरोप लगा मामला दर्ज कराया है । हत्या कर शव जला देने के आरोप में मृतका के पति पेंटर मिश्रा सहित परिवार के सात लोगों के खिलाफ सूचक ने आवेदन देकर हत्या का केस दर्ज कराया है । इस सम्बंध में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने बताया की विवाहिता की हत्या का मामला शनिवार को दर्ज हुआ है । पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है । जिसमें एक अभियुक्त मृतका के पति पेंटर मिश्रा गिरफ्तार किये गये है।




Recent Comments