
संजय विजित्वर ( हाजीपुर)- हत्या के विरोध में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय उपवास पर सामाजिक कार्यकर्ता। स्वामी विवेकानंद सामाजिक शोध संस्थान के तत्वावधान में मजदूर दिवस के दिन सन्नी गुप्ता हत्याकांड को लेकर पांच सूत्रीय मांगों के साथ दो दिवसीय उपवास कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय जौहरी बाजार में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ अजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया। उपवास कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता आलोक आजाद ने किया और कहा कि लाॅकडाउन के बाद आंदोलन की रूपरेखा तय कर सन्नी गुप्ता को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। उपवास कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए युवा व्रिगेड सोनू सूद,राजेश चौधरी,गौरवजीत कुमार,राजेश रंजन बक्शी की भी उपस्थिति रही।




Recent Comments