डाक्टर और प्रशासन के साथ-साथ मुखिया संगम बाबा भी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी के साथ निर्वाहन कर रहे हैं

इसुआपुर ( सारण ) :- जिस तरह पुलिस प्रशासन व मेडिकल टीम के डाक्टर-नर्स-आशा कोरोना से बचाव के लिये मुस्तैदी से काम कर रहे हैं वहीं इसुआपुर के मुखिया संगम बाबा भी पंचायत प्रतिनिधि होने का कर्तव्य ईमानदारी के साथ निर्वाहन कर मजदूरों और असहायों के लिये सहारा बने हुए हैं । वहीं कोरोना की इस संकट की घङी में लाक-डाऊन के बढते समयावधि के बीच मुखिया संगम बाबा द्वारा महीनों से लगातार हरेक दिन मजदूर असहाय जरुरतमंदो के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है । वहीं शुक्रवार को आंधी-तुफान और बरसात के खराब मौसम के बीच भी दर्जनों गाँव के जरुरतमंद लोग संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कूल इसुआपुर में आकर मुखिया संगम बाबा से खाद्य सामग्री का सामान लेकर गये । वहीं मुखिया संगम बाबा ने इसुआपुर प्रखंड क्षेत्र के आतानगर, अगौथर, चकहन, इसुआपुर, रामचौरा, सहवाँ और डटरापुरसौली पंचायत के दर्जनों गाँव के जरुरतमंद लोगों के बीच कच्चा राशन-सब्जी का वितरण किया ।




Recent Comments