मांझी/सारण। सिसवां खुर्द गांव में एक मकान से करीब 40 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अनिल चौधरी ने दाउदपुर थाने में लिखित आवेदन दिया है। जिसमे कहा गया है कि मैं रात में अपने नए मकान से पुराने मकान पर खाना खाने गया था। मौसम खराब होने के कारण वहीं सो गया। सुबह में जब पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। पीछे से सीढ़ी के सहारे जब अंदर प्रवेश किया तो देखा कि नये मकान के अंदर से मोटर, पंखा, फर्नीचर, किचेन के कई सामान गायब थे। कई सामानों का नुकसान भी पहुंचा था। अतः जांच कर कार्रवाई की जाय।