
कौरुधौरु पंचायत भवन में आरटीपीएस कार्यालय का हुआ विधिवत उद्घाटन
मांझी(सारण) : शुक्रवार को कौरुधौरु पंचायत भवन में आरटीपीएस कार्यालय का विधिवत उद्घाटन बीडीओ नील कमल व मुखिया बीना देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में बीडीओ ने कहा कि गणना के मामले में कौरु धौरु प्रखंड का 25 वां पंचायत है पर आरटीपीएस का शुभारंभ कराने में यह पंचायत नम्बर एक बन गया है। इस कार्य के लिए पंचायत की जनता के साथ साथ खास कर उन्होंने मुखिया पति उदय शंकर सिंह को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत का अपना काउंटर बन जाने से पंचायत के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर कार्यालय में पंचायत के प्रथम मुखिया धरमलाल सिंह तथा द्वितीय मुखिया धर्मनाथ सिंह की तस्वीर स्थापित की गई। उदघाटन समारोह को मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर ओझा मुखिया क्रमशः सुरेन्द्र सिंह सन्तोष पहलवान प्रमोद सिंह संजीत साह जय प्रकाश पैक्स अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह तथा उदय सागर आदि ने सम्बोधित किया। संचालन उदय शंकर सिंह ने किया।




Recent Comments