
इसुआपुर: प्रखण्ड के सहवां गांव में पीकअप के धक्के से गांव के ही 70 बर्षीय सजावल सिंह की मौत हो गई है वही उनकी 48 बर्षीय पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गई है ।जिनका इलाज सीएचसी में चल रहा है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार सजावल सिंह अपनी पुत्री के साथ सड़क पार कर रहे थे ।तभी तेज रफ्तार से आ रही पीकअप गाड़ी जिसका नम्बर बीआर 04 जी ए 3684 है से धक्का लगने से दोनों घायल हो गए ।जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी लाया गया ।प्राथमिक उपचार के बाद सजावल सिंह को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया ।लेकिन जाने के क्रम में उन्होंने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया ।पोस्टमार्टम के बाद उनका शव आते ही घर मे कोहराम मच गया ।घटना की खबर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ,बिकास बाबा,अतुल सिंह, अभिषेक गिरि, बिकास गिरि, रघुवीर सिंह, धुपन सिंह, केदार सिंह, शत्रुघ्न सिंह सहित दर्जनों लोग आए तथा पीड़ित परिवार को सान्त्वना दी ।




Recent Comments