मशरक (सारण)। मशरक में सोशल मीडिया पर हाथ में देसी कट्टा लेकर युवकों का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फोटो की जनादेश अखबार पुष्टी नही करता है,पर गुरुवार को सोशल मीडिया फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो में एक लड़का का हाथ में देसी कट्टा लिया हैं वही साथ में और तीन भी मौजूद है जिसका फोटो वायरल हो गया है। वही लोग बताते हैं कि युवकों में आज कल दबंगई के क्षेत्र में फेमस होने की ललक बढ़ी हैं या फिर लोगो में अपना खौफ दिखाना चाहते है। अगर इस तरह के मनचलों युवक पर पुलिस प्रसाशन एक्शन नही लेते है। तो किसी ना किसी दिन घटना घट सकती है । मामले में मशरक थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा से जानकारी ली गई तों उन्होंने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।