परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा: मैरवा-सीवान मुख्य मार्ग पर विजयीपुर मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार में आ रही बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर सब्जी व्यवसायी को टक्कर मार दिया. जिससे उसकी मौत इलाज के दौरान हो गयी. मृतक मैरवा के लक्ष्मीपुर निवासी शिवसागर सिंह बताया जाता है. मौत की सूचना के बाद गांव में कोहराम मच गया.
बताया जाता है कि मृतक शिवसागर सिंह विजयीपुर में प्रत्येक दिन सब्जी बेचने का कार्य करते थे. रोज की भांति सब्जी बेचकर घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने अपने चपेट में ले लिया.जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जीरादेई राजद प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र सिंह पटेल ने घायल को आनन-फानन में सीवान रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दरम्यान उसकी मौत हो गयी. मौत की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.




Recent Comments