👉शव पहुंचते ही मचा चीख-पुकार

पचरूखी(सिवान)। दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती मां लाइन होटल के समीप अनियंत्रित पिकअप वान ने बालू लदी खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया।जिसमें घटना स्थल पर एक कि मौत हो गई।वही एक दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि छपरा सिवान मुख्य मार्ग एनएच 531 धनौती मा लाइन होटल के समीप शनिवार की सुबह तीन बजे के आस पास सड़क दुर्घटना हो गई।बता दे कि पिक अप वान सब्जी लाद कर सुरेमनपुर उतर प्रदेश से आ रही थी।इसी बीच धनौती गांव के समीप चालक की आंख झपकने के बाद खड़ी बालू लदी ट्रक में टक्कर मार दिया।जिसमें गाड़ी में सवार व्यपारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही चालक का दोनो पैर कई टुकड़े में टूट गया है।हालत नाजुक बताई जा रही है।
पिकअप हुई क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी जोड़दार थी कि पिकअप वान का आगे का भाग अंदर की ओर धस गया है। जिसमें व्यपारी एवं चालक पूरी तरह से दब गए।गाड़ी में मिर्चा, टमाटर और सब्जी लदा है।गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नम्बर बीआर 29 जीबी 0252 है।
पुलिस की तत्परता से चालक की जान बची
जिस समय घटना घटी उस समय दारौंदा थाना के एएसआई ललीत कुमार रात्रि गस्ती के लिए दारौंदा पचरुखी बॉर्डर पर निकले थे।उसी दौरान घटना घट गई जिसके बाद ललित कुमार ने दारौंदा थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह को सूचना दिया जिसके बाद थाना प्रभारी एम्बुलेंस की गाड़ी को सूचना दिए तथा घटना स्थल पर पहुंच कर गाड़ी का दरवाजा तोड़ कर एवं आगे के धसे भाग को दूसरे गाड़ी से खिंचवा कर घायल व्यक्ति और मृत व्यक्ति को बाहर निकाल कर सीवान सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा।वही मृत व्यक्ति का पंचनामा कर के पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है।घायल व्यक्ति की पहचान पचरुखी थानाक्षेत्र के सादिकपुर गाँव के निवासी संजीत कुमार साह पिता अशर्फी साह की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने की जानकारी सामने आई है।मृतक सब्जी का कारोबार करता था।इसी क्रम में वह सुरेमनपुर से हरा मिर्च लेकर पचरुखी आ रहा था तभी अहले सुबह कोहरे की वजह से नही दिखने पर खड़े ट्रक से उसका पिकअप टकरा गया,जिसमे उसकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई,जबकि ड्राइवर प्रदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही दरौंदा पुलिस व ग्रामीण घायल व्यक्तियों को लेकर सिवान सदर अस्पताल पहुँचे,जहाँ डॉक्टरों ने संजीत को मृत घोषित कर दिया जबकी दूसरे घायल व्यक्ति प्रदीप का इलाज सदर अस्पताल सिवान में चल रहा है,उसके दोनों पैर टूट गए है,घायल प्रदीप पचरुखी के ही जसौली का निवासी है।मृतक अपने माँ-बाप की तीन संतानों में सबसे छोटा था और अविवाहित था।मृतक कुछ दिन पूर्व ही विदेश से आकर सब्जी का कारोबार शुरू किया था।मृतक काफी मिलनसार और सौम्य स्वभाव का था उसके मृत्यु की खबर जैसे ही गाँव में मिली,परिजनों सहित पूरे गाँव का माहौल शोकाकुल हो गया।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कागजी कारवाई के बाद शव परिजनों को सौप दिया जिसके बाद मृतक का शाम को गाँव में पहुँचते ही पूरे गाँव के लोगों की आंखे नम हो गई।उसके बाद गाँव के ही श्मशान घाट पर शोकाकुल माहौल में परिजनों व ग्रामीणों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार कर दिया गया।




Recent Comments