महाराणा महोत्सव की तैयारी जोरों पर, पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न
नालन्दा। कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट
राष्ट्रीय राजपूत महासभा द्वारा आयोजित राजपूत सम्मेलन का आयोजन आज दिनांक 9 जनवरी को मध्य विद्यालय कोरारी प्रखंड नगरनौसा के मैदान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन गांव कोरारी के श्री उदय कुमार सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह राष्ट्रीय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जीतेंद्र कुमार सिंह ने राजपूत समाज को आवाहन किया कि राजपूत के वजूद स्थापना के लिए मार्च में 5 लाख राजपूत गांधी मैदान कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गांव-गांव और घर-घर जन संपर्क अभियान प्रारंभ करें।
इस आयोजन के आयोजन समिति एवं महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर महाराणा महोत्सव का भव्य एवं विशाल आयोजन राज्य मुख्यालय पटना के विद्यापति भवन में 19 जनवरी को अधिक से अधिक लोग शिरकत करें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय राजपूत महासभा नगरनौसा प्रखंड कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।
जिसमें श्री अमरजीत कुमार सिंह- अध्यक्ष,श्री उपेंद्र सिंह- संरक्षक,पूर्व प्रमुख श्री विजय कुमार सिंह-संयोजक, श्री पप्पू कुमार सिंह-उपाध्यक्ष,श्री राम विनोद सिंह-महासचिव,श्री कपिल सिंह-कोषाध्यक्ष एवं श्री प्रशांत कुमार सिंह-प्रवक्ता चुने गए।
इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय ने राजपूत समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्ति हेतु सामूहिक शपथ ग्रहण किया गया।
वहीं 19 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में महाराणा महोत्सव पटना में जुटने का संकल्प व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर रामविलास सिंह, निरंजन सिंह,ओम प्रकाश सिंह, अधिवक्ता संतोष सिंह, संजीव कुमार सिंह,नीतीश कुमार सिंह, रवि सिंह, अधिवक्ता राम कलेवर सिंह, सीताराम सिंह,धीरज कुमार सिंह,उमेश सिंह,चंद्रमा सिंह, रोहित हर्ष, सुभाष सिंह,सत्येंद्र सिंह आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए।