गड़खा(सारण)।पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ी रही प्रचण्ड ग्रामीणों से बचाव तथा बारिश के लिए गड़खा प्रखंड के अदुपुर ठाकुरबारी राम जानकी मंदिर में 24 घंटे के अखंड अष्टयाम को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाओं पुरुषों ने लाल पीले वस्त्रों से सुशोभित होकर डीजे बैंड बाजा के साथ विभिन्न गांवों से होकर गंडकी नदी के तट पर पहुंचे जहां ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में गंगाजल भरवारा। अखण्ड अष्ट्याम शुरू होते ही माहौल भक्तिमय हो गई। कच्चा बाबा नवल सिंह इंद्र मोहन सिंह विवेक कुमार प्रिंस जी लव प्रताप तूफानी अनमोल मनोज सिंह पंचदेव सिंह सुरेंद्र जी धनंजय सिंह मिठू सिंह प्रवीण सिंह, राकेश रौशन आदि उपस्थित थे।