संसाधनों की कमी को लेकर प्रदर्शन
#परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर : विभागीय स्तर पर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भले ही लाख दावे किए जा रहे हो, परंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही है। प्रखंड में अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था के दावे पर संसाधन व सुविधा की कमी भारी पड़ती नजर आ रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की बात छोड़ दें तो अनुमंडल मुख्यालय के रेफरल अस्पताल की स्थिति भी अच्छी नहीं है। रेफरल अस्पताल, रघुनाथपुर बदहाली में संचालित है। रेफरल अस्पताल में भी लोगों को समुचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती है। चिकित्सक व कर्मी की कमी, भवन व अन्य सुविधा के अभाव के कारण यहां सरकारी चिकित्सा व्यवस्था खानापूर्ति नजर आ रही है।




Recent Comments