मूर्ति विसर्जन के दौरान नन टोला में दो पक्ष भिड़े, मारपीट के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा
दैनिक खोज खबर/ दरियापुर (सारण)। प्रखंड के हरिहरपुर पंचायत के नन टोला में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डेरनी पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति पर नियंत्रण पाया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। वहीं, स्थानीय मुखिया उपेन्द्र कुमार सिंह ने पहल करते हुए दोनों पक्षों के बीच शांति स्थापित कराने का प्रयास किया। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और कानून को हाथ में न लेने की अपील की। प्रशासन की सतर्कता और जनप्रतिनिधियों की पहल से फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।




Recent Comments