सीवान में आरोग्य भारती ने आयोजित किया स्वर्णप्राशन कार्यक्रम

सीवान : बच्चों के रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास में स्वर्णप्राशन का महत्वपूर्ण योगदान होता है। आज करोना वायरस से पुरा विश्व परेशान है।इस कठिन रोग से लड़ने के लिए भी रोग प्रतिरोध क्षमता को मजबूत करना सर्वाधिक आवश्यक है। जो स्वर्णप्राशन के द्वारा किया जा सकता है। उक्त आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर के डी रंजन ने शनिवार को सीवान के मालवीय नगर में
आरोग्य भारती व डाबर इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान आयोजित स्वर्णप्राशन कार्यक्रम के उद्धाटन के अवसर पर उपस्थित बच्चों के अभिभावकों के सम्बोधित करते हुए कहीं ।

आरोग्य भारती के सीवान इकाई के द्वारा आयोजित स्वर्णप्राशन कार्यक्रम में एक सौ तेरह बच्चों को निशुल्क स्वर्णप्राशन कराया गया। स्वर्णप्राशन के पुर्व सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई । इस मौके पर बच्चों हो रहे रचनात्मक व गुणवत्ता परिवर्तन को आकाड़ों के अनुसार परिक्षण भी किया गया।इस अवसर पर माताओं से अपील भी किया गया कि बच्चों मे साफ सफाई का विषेश ध्यान रखे। किसी भी तरह का संक्रमण होने से चिकित्सक कि परामर्श ले।। परेशान नही हो। सार्वजनिक स्थल पर मास्क का प्रयोग करे। भोजन से पूर्व हाथो की सफाई भी करे। बच्चों के नाक मे सर्दी के समय शुद्ध सरसो का तेल आवश्यक डाले। उन्हें पुर्व से ही गिलोय, तुलसी पत्र,अदरक आदि के सेवन का आदत डाले ।
इस अवसर पर आराध्या, स्नेहा, श्रेया,मीनु, अर्जुन, कौशल, भास्कर आदि उपस्थित रहें , वहीं कार्यक्रम के आयोजन में डाबर के जौनी सिह आदि का सक्रिय सहयोग रहा ।
✍परमार मीडिया नेटवर्क