संजय विजित्वर( हाजीपुर)- ऐतिहासिक गांधी आश्रम परिसर में ताम्रपत्र प्राप्त स्वतंत्रता सेनानी सूर्यदेव सिंह आजाद की 28 वीं पुण्यतिथि समारोह गांधी स्मारक पुस्तकालय के सचिव, भोलानाथ ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम सूर्यदेव सिंह आजाद के चित्र पर उपस्थित लोगों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा दो मिनट का मौन धारण किया गया । इसके बाद उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करने के क्रम में कार्यक्रम का संचालन कर रहे इंद्रदेव राय ने विषय- प्रवेश कराते हुए उन्हें एक क्रांतिकारी और निडर व्यक्तित्व का धनी व्यक्ति बताया।इसके बाद के वक्ताओं में गांधी आश्रम न्यास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष, रघुपति सिंह,जद यू के प्रदेश सचिव, विनोद कुमार राय, लोहिया विचार मंच के सुनील कुमार यादव, पूर्व सैनिक सुमन कुमार, रेलकर्मियों के नेता,अजय कुमार सिंह, गांधी आश्रम मोहल्ला के वयोवृद्ध निवासी, विमल प्रसाद सिंह,प्रोफेसर अर्पणा सुमन सहित कई लोग थे जिन्होंनेअपने -अपने उदगार व्यक्त किए और इस क्रम में मुक्त कंठ से उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी कहा। इस अवसर पर भूषण सिंह,कुमार हरि भूषण, अनिल लोदीपुरी ,लाल बाबू राय, पंचानन्द प्रसाद, रतन कुमार, नवल किशोर प्रसाद, रंजीत कुमार,वकील राय,अनिल सिंह, रोहित कुमार, जितेन्द्र कुमार राय, सहित कई लोगों की उपस्थिति रही ।