
दैनिक खोज खबर/सोनपुर। शिक्षा जगत में परचम लहराने में लगातार सफलता हासिल करने वाले सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र के ग्रामीण परिवेश में रहकर अपने मंजिल हासिल करने और क्षेत्र के नाम रोशन करने में यहां के युवा एवं युवतियां जो इस बार यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाकर लोगों को मान सम्मान बढ़ाया है। जहां सोनपुर प्रखंड के गंगाजल पंचायत के प्रवेजाबाद निवासी अनिल तिवारी के पुत्र आकाश कुमार ने यूपीएससी के सिविल सर्विस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-789, लाकर क्षेत्र का नाम रौशन किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्त्ता राजीव मुनमुन और पंचायत समिति राहुल सिंह ने अंग वस्त्र और बाबा हरिहरनाथ का प्रसाद खिलाकर आकाश और उनके चाचा राजू तिवारी को शनिवार क़ो बधाई दिया। इस अवसर पर सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी दूरभाष पर बात कर परिजन को बधाई और शुभकामनायें दी ।
आपको बताते चले कि अभिषेक कुमार के पिता दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल मे नौकरी करते है और आकाश ने मैट्रिक की परीक्षा दरभंगा से पास किया । उसके बाद इन्होने विसाखापटनम से इंटर पास किया उसके बाद एनआईटी जालंधर से मकेनिकल इंजीनियरिंग की
और वही से ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी किए।आकाश ने पूरे भारत ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में रैंक 789 में अपना नाम दर्ज कर पूरे सोनपुर एवं जिले का नाम रौशन किया हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे गांव और सोनपुर और जिले के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वही समिति सदस्य राहुल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के जो भी सफलता प्राप्त करने वाले युवा पीढ़ी चाहे वह यूपीएससी हो बीपीएससी हो या किसी भी मंजिल पर पहुंच रहे हैं तो अपने समाज को भी विकसित करने का प्रयास करें जिससे गांव समाज का मान सम्मान बढ़े और क्षेत्र से बेरोजगारी की समस्याएं दूर हो सके।




Recent Comments