तरैया, सारण। तरैया क्षेत्र में वैक्सिनेशन एक्सप्रेस को पहली बार ब्रेक लगा गया है। टीका लगवाने वाले 18+ उम्र वर्ग के लोग आज दिन भर पता करते रहे कि रेफरल में वैक्सीन उपलब्ध है कि नहीं। तरैया रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि जिला से वैक्सीन उपलब्ध नहीं हुआ जिस कारण गुरुवार को वैक्सिनेशन का कार्य नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि 45+ और 18+ दोनों वर्ग के लोगों के लिए टिका उपलब्ध नहीं हो पाया हैं। जिस कारण गुरुवार को टीकाकरण नहीं हुआ। पूछने पर उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी टीका उपलब्ध नहीं होने के कारण वैक्सिनेशन का कार्य बाधित रहेगा। बहरहाल वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने के कारण तरैया में वैक्सिनेशन का कार्य बाधित है।