सारण :जदयू की कार्यकर्ता सम्मेलन व प्रशिक्षण शिविर में नीतीश सरकार की खूबियों को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया गया बल 
अमनौर /सारण 

सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय रूप से लगें.  शराब बंदी, बाल विवाह व दहेज प्रथा कानून से समाज की कुरीतियों को समाप्त करने में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हो रही है उक्त बातें अमनौर  के पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा पर जदयू द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय  सम्मेलन सह प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष तपेश्वर सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए बुथवार संगठन को सक्रिय होना बहुत जरूरी है. वहीं पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है आप के बिना सरकार की योजनाओ को जन जन तक पहुँचाना असम्भव है. प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को नितीश कुमार समझे और सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता के बिच बैठ मिलकर  जानकारी  उपलब्ध करायें.   सरकार की योजना का लाभ किसी एक जाती विशेष को नही बल्कि इसका  का लाभ सभी समाज को मिल रहा है.  उक्त मौके पर जदयू नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सरकार व पार्टी की उपलब्धि व योजनाओं पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी. इस अवसर पर मुख्य रूप से पप्पू सिंह, अमरेन्द्र सिंह कश्यप, घनश्याम प्रसाद कुशवाहा, रामायण सिंह, भानुप्रताप सिंह, पवन सिंह, सुनील सिंह, प्रभुनाथ चौहान, महम्मद मुस्तफा, मकसूद आलम, राधा राम, केदार महतो, कामेश्वर गुप्ता, सोनू सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा तथा संचालन सुनील सिंह कश्यप ने किया.