
उच्च विधालय मढ़ौरा में हुआ स्कूली बच्चों का क्वीज प्रतियोगिता
मढ़ौरा ।अनुमंडल स्थापना दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सरकारी विद्यालयों के बच्चे के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। । मंगलवार को उच्च विद्यालय मढौरा के सभागार कक्ष में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में अनुमंडल के सभी प्रखंड से सीनियर व जूनियर वर्ग में एक-एक टीम ने हिस्सा लिया। क्विज के उपरांत परिणाम भी घोषित कर दिया गया।जिसमें सीनियर वर्ग में इसुआपुर प्रखंड के प्रतिभागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जबकि द्वितीय स्थान पर मढ़ौरा और तृतीय स्थान पर अमनौर प्रखण्ड के प्रतिभागी छात्र रहे। वहीं जूनियर वर्ग के क्विज में प्रथम स्थान मढौरा के प्रतिभागी को मिला जबकि द्वितीय स्थान पर अमनौर और तृतीय स्थान पर पानापुर के प्रतिभागी छात्र रहे।इस मौके पर छात्रों और शिक्षकों को संबोधित कर मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस तरह के आयोजन का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्लेटफार्म देकर जिला व राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करना है। छात्रों को शिक्षकों के सम्मान करने और आगे के लिए अपनी तैयारी में लग जाने के लिए कहा।क्विज प्रतियोगिता के परिणाम की चर्चा करते हुए कहा कि इस क्विज का परिणाम आज के लिए है और भविष्य में अपनी बेहतर तैयारी कर इसे बदला जा सकता है।इसलिय प्रथम को भी अपने स्थान को बरकरार रखने के लिए उतना ही मेहनत की जरूरत है, जितना द्वितीय या तृतीय स्थान वाले प्रतिभागियों को अपना रैंक सुधार के लिए जुरूरत है।बता दें अनुमंडल स्थापना दिवस पखवारा कार्यक्रम के तहत अनुमंडल प्रशासन सरकारी स्कूल के बच्चों को लगातार अलग-अलग विद्याओं में प्लेटफार्म उपलब्ध कराने को लेकर प्रतियोगिता किया जा रहा है और सभी अव्वल प्रतिभागियों को 14 अप्रैल को समापन समारोह में प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाना है। कार्यक्रम का संचालन मशरक बीआरपी प्रमोद कुमार सिंह, राजन कुमार, अनंतदेव हरिवंशी, पुष्पेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुपम सिंह, राजकुमार राय, अर्जन कुमार रामाकांत कुमार, मनोरंजन सिंह व धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका शिवा कुमारी ने किया ।




Recent Comments