स्मृति दिवस पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर
जमुई :राष्ट्रीय राजपूत महासभा सोमवार को बिहारी मुहल्ले के निजी परिसर में महान व्यक्तित्व के धनी,सर प्रिय नेता भारत के नौवें प्रधानमंत्री स्व.चंद्रशेखर जी 12वां स्मृति दिवस का सादगी पूर्ण आयोजन किया।सर्वप्रथम स्व.चंद्रशेखर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेराष्ट्रीय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जीतेंद्र कुमार सिंह ने कहां कि स्व.चंद्रशेखर संघर्षपूर्ण राजनीतिक चरित्र के साथ उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बिना किसी वंशवाद और परिवारवाद के स्वर्गीय चंद्रशेखर ही ऐसे भारतीय नेता हुए जिन्होंने बिना कोई सरकारी पद पाए हुए सीधे प्रधानमंत्री बने।
उन्होंने कहा केवल चंद्रशेखर ऐसे राष्ट्रीय नेता हुए जिन्होंने संपूर्ण भारत के पैदल यात्रा कर अपने विराट व्यक्तित्व से हम भारतीयों को एकताबद्ध करते हुए संपूर्ण भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया।कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय राजपूत महासभा के जिलाध्यक्ष जमुई मृगांक शेखर सिंह ने स्व.चंद्रशेखर के नाम से केंद्र एवं राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं का नामांकन शीघ्र करें।इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय राजपूत महासभा के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी पत्रकार कुमुद रंजन सिंह ने घोषणा किया कि राष्ट्रीय राजपूत महासभा स्वर्गीय चंद्रशेखर के विचारों को संपूर्ण भारत में व्यापक तौर पर प्रचारित एवं प्रसारित करेगा।इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह ने स्वर्गीय चंद्रशेखर के भारत वर्ष पैदल यात्रा के मार्ग को राष्ट्रीय मार्ग घोषित करने का केंद्र सरकार से मांग की।इस अवसर पर देवेंद्र सिंह संजीव कुमार सिंह, डॉ गणेश सिंह, पंकज सिंह ,रामवृक्ष सिंह,रोहित राज मनीष कुमार रामविलास सिंह, राम प्रसाद सिंह , ओम प्रकाश सिंह, प्रो.यशपाल सिंह, डॉ.प्रो.कुमार अखिलेश्वर सिंह, विनय कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने अपना अपना विचार व्यक्त किए।




Recent Comments