
स्कूल ओपनिंग पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखायी अपनी प्रतिभा
तरैया(सारण)।10.03.2019:
प्रखण्ड कार्यालय के सामने स्थित आशा निकेतन भवन में रविवार को डिवाइन पब्लिक स्कूल के ओपनिंग पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में अंजली,रिद्धि,अल्पना,वर्षा, सृष्टि ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य कर पूरा माहौल को भक्तिमय कर दिया।तथा कुमारी ज्योत्सना ने देश भक्ति गीत गाकर लोगो को सुनाया।उसके गीत दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए…..पर दर्शकों की आँखे नम हो गयी।वही गायक संजय,राहुल और आदित्य के गीत आ रहा शेर मेरा, भारत में अभिनंदन का अभिनंदन है पर सारा माहौल देश भक्तिमय हो गया।

शिक्षा ही वह संजीवनी है जिसे पाकर मनुष्य मानवता और देवत्व की ओर बढ़ता है
विद्या का द्वीप जिस कोने में जले वह वंदनीय होता है।शिक्षा पाकर ही प्राणी सच्चा मनुष्य बनता है।शिक्षा ही वह संजीवनी है जिसे पाकर मनुष्य मानवता और देवत्व की ओर बढ़ता है।विद्या अमूल होती है।शिक्षा का मुख्य उद्देश्य प्राणियों को पूर्ण बनना है।उक्त बातें अवकाश प्राप्त बीईओ श्यामबहादुर सिंह ने डिवाइन पब्लिक स्कूल के ओपनिंग के अवसर पर कहा।अवकाश प्राप्त प्राचार्य मधुकर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य पुछविहीन पशु के समान है।इसलिए मनुष्य के लिए शिक्षा अनिवार्य है।वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विद्यालय का ओपनिंग किया गया।उक्त मौके पर अशोक लाल,सुनील सिंह,विनोद कुमार यादव,भीष्म यादव,सच्चितानंद सिंह उर्फ पक्का सिंह,सीताराम राय, मुन्ना कुमार यादव,सीताराम राय, शत्रुध्न प्रसाद यादव,अरुण सिंह,प्रमोद कुमार यादव व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments