
होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले…. , अखिल भारतीय रौनियार महासभा ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
छपरा : अखिल भारतीय रौनियार महासभा के तत्वाधान में रविवार को साहेबगंज स्थित एक विवाह भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर होली खेले रघुवीरा..,रंग बरसे भीगे चुनरवाली.., मेरा रंग दे बसंती चोला.., बाबा हरिहर नाथ.., जैसे अनेक होली गीतों की धुन पर जमकर अबीर गुलाल उड़ाए गए। इस दौरान रौनियार समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष छठीलाल प्रसाद ने समाज के लोगों को एकजुट रहकर विकास के पथ पर अग्रसर होने की शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह के उपरांत सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। समारोह में कोषाध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ दीपू,
आर एन साह, सुनील गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, अश्विनी कुमार गुप्ता, राजेश बम, श्याम सुंदर गुप्ता, आनंद प्रसाद, बंटी कुमार, रविप्रकाश गुप्ता, विकास कुमार, महेश गुप्ता, जगदीश प्रसाद, जय कुमार, जगलाल प्रसाद, शत्रुघ्न कुमार, विवेक गुप्ता, संतोष कुमार, रिशु राज गुप्ता, सहित समाज के दर्जनों लोग मौजूद थे।




Recent Comments