परसा मेंं नल जल योजना मेंं अनियमितता की हुयी जांच

परसा(सारण):मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना अंतर्गत संचालित महत्वकांक्षी योजना नल जल में सम्बेदक द्वारा भाड़ी पैमाने पर अनियमितता बरतने का खुलासा उस समय हुआ, जब ग्रामीणों की शिकायत पर पदाधिकारीयो द्वारा नल जल योजना की जांच किया गया।मामला प्रखंड के चांदपुरा पंचायत के वार्ड 10 के गंगोइ गाँव की है।मालूम हो कि गत सप्ताह पूर्व सरकार की महत्वकांक्षी नल जल योजना में घोटाला करने के आरोप में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बीडीओ रजत किशोर सिंह को लिखित शिकायत किया गया था।जिसपर पहल करते हुए बीडीओ ने योजना की जांच के लिए जांच टीम गठित किया गया।जांच टीम में कल्याण पदाधिकारी मो रजी इमाम जई अशोक कुमार को शामिल किया गया।उक्त पदाधिकारी द्वारा गुरुवार को गंभीरता से जांच किया गया।जांच के क्रम में नल जल योजना में भाड़ी पैमाने पर सम्बेदक द्वारा अनियमितता बरतने की मामला उजागर हुआ।जांच के उपरांत जेइ अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत में योजना की जांच किया गया।जिसमे योजना में गड्ढे खोदने में लापरवाही के साथ कई अनियमितता देखा गया।योजना में लगाई जा रही पाईप की क्वालिटी की जांच के लिए सैम्पल ले लिया गया है।सोमबार को बीडीओ को जांच प्रतिवेदन सुपुर्द कर दिया जायेगा।बताते चले कि चांदपुरा पंचायत के गंगोई वार्ड 10 में नल जल योजना में घोर अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ रजत किशोर सिंह को लिखित शिकायत कर योजना की जाँच करने की मांग किया गया है।शिकायत आवेदन में मानक के अनुरूप बोरिंग नही लगाने पानी सप्लाई पाईप घटिया किस्म का प्रयोग करने समेत कई आरोप लगाया गया है।आवेदन पर ग्रामीण रबीन्द्र कुमार सिंह ओमप्रकाश सिंह रंजन कुमार सिंह देव कुमार सिंह उमेश साह अजय कुमार सुजीत ठाकुर अशोक सिंह भरत साह ऋतिक कुमार उमाशंकर सिंह प्पुप सिंह अमरेंद्र सिंह धर्म नाथ सिंह आदि हस्ताक्षर अंकित था।




Recent Comments