
🔴हमारा समाज उत्सवधर्मी समाज हैं । जीवन के प्रत्येक पल में उत्सव ढूंढ लेना हमारे समाज की विशेषता रही है । अगर कोई परिवारिक उत्सव में भी समाज के लिए कुछ विशेष करता है तो हम उसे लोक उत्सव या फिर जन-उत्सव का नाम दे देते है ।
इस वर्ष रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सीवान में भी कुछ ऐसा ही जन-उत्सव मनाया गया । इस ऐतिहासिक जन-उत्सव का साक्षी बना ” प्रयास वेलफेय ट्रस्ट ” की इकाई सीवान ब्लड डोनर क्लब ( SBDC) ।
इस वर्ष रक्षाबंधन के पावन अवसर पर SBDC के सदस्य व गोरखपुर में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत प्रवीण श्रीवास्तव जो उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले के समउर बाजार के रहने वाले हैं । उन्होंने अपनी बहन व सीवान के मालवीय नगर निवासी एवं SBDC की सदस्या नूतन वर्मा से अपने कलाई पर राखी बंधवाने के पहले समाज के लिए रक्तदान कर के एक नई परम्परा की शुरुआत ही नहीं किया बल्कि एक नया कृतिमान भी स्थापित किया । इस मौके पर रक्तवीर प्रवीण ने कहा कि बहन को रक्षा का आश्वासन देने से पहले रक्तदान कर के समाज की रक्षा व सुरक्षा की अपनी जिम्मेवारी को पुरा करना मैने ज्यादा जरूरी समझा ।
इस मौके पर SBDC की ओर प्रवीण श्रीवास्तव व नुतन वर्मा को बधाई, शुभकामना के साथ – साथ उपहार भी दिया गया ।


इस अवसर पर SBDC के संयोजक नीलेश वर्मा नील, मीडिया प्रभारी नवीन सिंह परमार,पंकज गुप्ता, पुनीत कुमार, अमन राजपूत, धर्मेंद्र पर्वत, नीलेश वर्मा,अक्षत नील, अनन्या कुमारी, सतीश पाण्डेय, अम्बा श्रीवास्तव, मोहम्मद मोबीन सहित कई सदस्य मौजूद थें।

✍इनपुट : परमार डाॅट काॅम : सीवान (बिहार )




Recent Comments