सारण, तरैया। प्रखंड के विभिन्न गांव में रविवार को कोविड-19 जांच में आधा दर्जन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं 113 लोगों ने कोरोना का टीका लिया। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि तरैया रेफरल अस्पताल व प्रखंड क्षेत्र के अन्य स्थानों पर रविवार को 195 लोगों का एंटीजन किट से जांच किया गया। जिसमें आधा दर्जन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 189 लोगों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया। उन्होंने बताया कि पोखरेड़ा एवं नेवारी गांव में एक-एक, मोलनापुर व भागवतपुर गिरी टोला में दो- दो, व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी संक्रमित लोगों को आवश्यक दवाओं के साथ होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि 18+ आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए तरैया में बनाए गए दो टीकाकरण स्थल पर 80 लोगों तथा 45+ आयु वर्ग के लाभार्थियों ने रेफरल अस्पताल तरैया में टीकाकरण स्थल पर 33 लोगों ने टीका लिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि 18+ वर्ग के लोग टीका लेने में 45+ के बनिस्पत ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। पर प्रतिदिन जितने लोगों को टीका लेना चाहिए उतना नहीं ले रहे हैं। टीका लेने में लोगों को और ज्यादा दिलचस्पी दिखाना चाहिए। सक्रिय होकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर निर्धारित शिड्यूल और स्लॉट के अनुसार टीकाकरण स्थल पर पहुंचकर टीका ले लेना चाहिए। टीका कोरोना से बचाव में कवच का काम करेगा।
About The Author
Related Posts



Recent Post
- पूर्व के विवाद को लेकर मुखिया पुत्र पर युवकों ने की फायरिंग,एक जिंदा कारतूस एवं खोखा बरामद
- मारपीट मामले के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
- मढ़ौरा के अमर सिंह जदयू के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत
- रामनगर और पाटलिपुत्र के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन गोरखपुर-गोपालगंज-मढ़ौरा होकर 3-3 फेरे लगाएगी, शिड्यूल जारी
- अवतार नगर में सनसनी: धनौरा बाजार के पास अधेड़ की बेरहमी से हत्या, सिर कुचला शव बरामद
- अवतार नगर में सनसनी: धनौरा बाजार के पास अधेड़ की बेरहमी से हत्या, सिर कुचला शव बरामद
- सारण में दिशा की बैठक: सांसद रूडी की अध्यक्षता में 103 विकास योजनाओं पर हुई समीक्षा, कई नीतिगत निर्णय स्वीकृत
- तिरहुत प्रमंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान: नवाचारी शिक्षा के लिए बेतिया के प्रधान शिक्षक अमितेश कुमार सम्मानित
- बेतिया: चिकित्सा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ. उमेश कुमार
- मढ़ौरा के आर्यन राज बने लेफ्टिनेंट, UPSC CDS-1 में हासिल की AIR-60
- मढ़ौरा के आर्यन राज बने लेफ्टिनेंट, UPSC CDS-1 में हासिल की AIR-60
- खैरा में कंटेनर ने एलटी तार को खींचकर तोड़ा,पोल भी क्षतिग्रस्त; बिजली आपूर्ति ठप
- खैरा में कंटेनर ने एलटी तार को खींचकर तोड़ा,पोल भी क्षतिग्रस्त; बिजली आपूर्ति ठप
- सारण के समग्र विकास और बाढ़ पुनर्निर्माण पर सांसद रूडी की अध्यक्षता में कल होगी ‘दिशा’ की बैठक, 103 विषयों पर होगी समीक्षा
- सारण के समग्र विकास और बाढ़ पुनर्निर्माण पर सांसद रूडी की अध्यक्षता में कल होगी ‘दिशा’ की बैठक, 103 विषयों पर होगी समीक्षा
- इंजीनियर आदित्य सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति जुबिन ईरानी से शिष्टाचार मुलाकात की
- इंजीनियर आदित्य सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति जुबिन ईरानी से शिष्टाचार मुलाकात की
- तिवारी घाट पर चला स्वच्छता अभियान, छठ पूजा से पहले गंगा को निर्मल रखने का संकल्प
- शाहनवाज हुसैन के पुत्र के रिसेप्शन में उमड़े भाजपा दिग्गज, राकेश सिंह ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद
- सोनपुर अनुमंडल पत्रकार संघ का हुआ गठन, संजीत कुमार बने अध्यक्ष
- भेल्दी: कोरेयां मिश्र टोला में बंदर का आतंक, तीन महीने मेें 20 को काटा
- श्री चित्रगुप्त समिति छपरा द्वारा सामान्य ज्ञान एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित
- किशोरियों की सुरक्षा को लेकर तरैया की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर थानाध्यक्ष ने बच्चों के साथ एकता का लिया सपथ
- जनगणना 2027: दूसरे चरण की जनसंख्या परिगणना का प्रशिक्षण शुरू
Categories

Recent Comments